मंगल ख़ान मेवातीः वह महान स्वतंत्रता सेनानी जिसने फ़िरंगी अफ़सर के मुंह पर थूक दिया था, और फिर….

 

शरीफ़ मोहम्मद ख़िलजी

इस मुल्क को आजाद कराने में हिन्दू और मुसलमानों की बराबर भूमिका रही। वो अलग बात है आज देश के मुसलमानों को फर्जी राष्ट्रवादी लोग संदेह की नजर से देखते है। आज स्वतंत्रता संग्राम के हिरो हरियाणा के मेवात में जन्मे महान स्वतंत्रता सेनानी मंगल खान मेवाती का जन्मदिन है। बात स्वतंत्रता संग्राम के दौर की है। कलकत्ता के निकट जगरगच्छा जेल स्वतंत्रता संग्रामियों के प्रताड़ना का अड्डा थी। उस दौर में मंगल खान मेवाती के साथ  जगरगच्छा जेल में  56 क्रांतिकारियों को कैद कर रखा था। कैदी किए हुए 56 स्वतंत्रता संग्रामियों को रोटी दी नही जातीं थी बल्कि कुत्ते बिल्लियों की तरह उनके सामने फैंकी जाती थी।

एक दिन फिरंगी अधिकारी निरीक्षण पर आया तो वह उनकी बैरक तक भी पहुंचा। ‘औह…दीज आर दी ब्रेव इंडियन ?’ फिरंगी अधिकारी नें मुंह बनाते हुए पीछे खडे अपने  पिठ्ठुओं से पूछा। तो पीछे से  आवाज आई ‘यस सर’। फिरंगी अफसर के दोनों हाथ बैरक के गेट में लगी लोहे की सलाखों पर थे। बैरक में बंद कैदी उसके इरादों को भांप व समझ चुके थे। हूं..इंडियन ब्रेवज ? काना कैसा मिलते हैं ? फिरंगी का यह सवाल सुन कर खून खोल गया। उसने खडे होने का प्रयास किया , परन्तु साथी बडे अफसर ने हाथ दबा दिया। फिरंगी मानने वाला कहां था , उसने फिर कहा ‘एह..अमने पूचा , काना कैसा मिलते है ?’ उसका चेहरा लाल हो गया। खडा होने लगा तो उसी अफसर ने फिर हाथ दबाने का प्रयास किया , परन्तु इस बार उसने अपने अफसर के आदेश को भी मानने से इंकार कर दिया और खडा हो गया फिरंगी अधिकारी के सामने। फिरंगी अधिकारी का घमंड चूर चूर हो गया और उसका चेहरा , गुस्से में तमतमाने लगा। ‘बोलो..बोलो ..काना कैसा मिलते हैं ?’

https://www.instagram.com/p/BoZAVHenclY/?utm_source=ig_share_sheet&igshid=82975js45vwd

फिरंगी अधिकारी ने जैसे ही यह सवाल सामने खडे उस नौजवान कैदी से किया तो उसने जोर से खखार कर फिरंगी अधिकारी के मुंह पे थूक दिया। दांत पीसते हुए कहा ‘काना ऐसे मिलते हैं।’ साथ मे कैद अधिकारी ने डांटते हुए जोर से कहा ‘ मंगल खान , यह ठीक नही किया। तुम कहीं भी मेवातीपन से बाज नही आते।’ मंगल खान, साहब की तरफ देख मंद मंद मुस्कुरा रहे थे। बैरक में सभी कैदियों की चिंता बढनी स्वभाविक थी और बाहर ‘इंडियन ब्रेव’ की हरकत से हल्ला मच गया। तरह तरह की आवाजें आ रही थी ‘बाहर निकालो इन्हें’। ‘सबक सिखाओ इनको’ ‘इतना मारो कि भारत का नाम भी न ले पाएं’। उसके बाद जो हुआ उसे लिखने में मेरी उंगली कांप रही है। आंखें नम होने लगी हैं।आप बेहतर जानते है।

बस..यह मंगल खान कोई और नही ,दिल्ली से सटे हरियाणा के मेवात जिले के खंड नूंह के गांव खेडला में जन्मा, भारत मां का एक सच्चा सपूत था। मंगल खान मेवाती का जन्म 1-10-1898 को गांव के एक साधारण व गरीब से किसान नवाज खां के घर मे हुआ। 1924 मे वे ब्रिटिश सेना में भर्ती हुए। बाद में बाबू सुभाष चन्द्र बोस के आह्वान पर ब्रिटिश सेना से बागी हो कर आजाद हिन्द फौज में चले गए।

आजाद हिन्द फौज में , वे शाहनवाज बटालियन में सैकिंड लैफ्टिनेंट बने। जनरल शाह नवाज खान के नेतृत्व में उन्होनें रंगून , पोपाहिल , मेकटौला , नागा-साकी , इंडोग्राम , ब्रहमइंफाल जैसे असंख्य मोर्चों पर अपनी बहादुरी के जौहर दिखाए। अदम्य साहस के बलबूते पर वे बाबू सुभाष चन्द्र बोस की निजि सीकरेट सर्विस के इंचार्ज बनाए गए। लंबी लडाई के बाद बाबू जी के आदेश पर समूची आई० एन० ए० ने आत्म समर्पण कर दिया। 36 हजार की फौज में से 56 फौजियों की शनाख्त कर छांट लिया गया , जिन्हें कलकत्ता के निकट जगरगच्छा (अब बंगलादेश में) जेल में डाल दिया गया। जगरगच्छा जेल की यातनाओं के बाद फिर छटनी की गई, तो 16 जांबाजों को दिल्ली लाकर, लाल किला में कैद कर दिया गया। जिनमें मुख्य तौर पर जनरल सहगल, जनरल शाहनवाज खान, कर्नल ढिल्लों, सैकिंड लेफ्टिनेंट मंगल खान आदि शामिल थे।

इन 16 सपूतों पर फिरंगियों ने विभिन्न धाराओं मे मुकदमें दर्ज किए। जघन्य अपराधों में कथित रूप से लिप्त इन खूंखार ‘अपराधियों’ के केसों की सुनवाई के लिए लाल किला में ही ग्यारह जजों की बैंच (अदालत) स्थापित की गई। लगभग तीन साल चले मुकदमों में विभिन्न सजाएं सुनाई गईं। अपीलें हुईं। अंत में पंडित जवाहर लाल नेहरू नें ‘लाल किला ट्रायल’ में उक्त कथित अभियुक्तों की पैरवी की और ये वतन के सिपाही , भारत मां की स्वतंत्रता के साथ आजाद हो गए। अपनी बकिया जिंदगी उसी खुद्दारी और सादगी से जीते हुए 19 सितंबर 1990 को इस दुनिया ए फानी से कूच कर गए। आज इस महान स्वतंत्रता सेना का जन्मदिन है परवर दिगार जन्नत उल फिरदोस में उन्हें आला मकाम अता करे।